Amethi

Mar 13 2023, 19:15

मंहगाई,बेरोजगारी को लेकर अमेठी के कांग्रेसी ने राजभवन का घेराव


अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अमेठी ने मंहगाई,बेरोजगारी को लेकर राजभवन का घेराव किया ।इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओ मे जमकर नूरा कुश्ती हुई। प्रदर्शनकारियो ने प्रशासन के झके छुडा दिए।

केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजित कुमार यादव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सैय्यद हुसेन अशरफ,कांग्रेस महासचिव अनिल सिंह,सुनील सिंह प्रवक्ता डा अरविन्द चतुर्वेदी आदि के नेतृत्व मे राजभवन का घेराव किया। कांग्रेस नेताओ और पुलिस की जमकर नूराकुश्ती का खेल घन्टो चला।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओ की घेराबन्दी कई दफा किया। लेकिन मंहगाई,बेरोजगारी की गगन भेदी नारे लगाए। तिलमिलाए पुलिस ने कांग्रेस नेताओ ने खदेड खदेड कर पिटा।

प्रदर्शन घेराव मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजित कुमार यादव को पुलिस ने सडक पर लिटाकर कर पीटा ।उत्साहित कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह बैरिकेडिंग फन्द गये। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेताओ की गिरफ्तारी दी। और मंहगाई और बेरोजगारी का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल तक पहुंचकर लोगो ने दम लिया।

कांग्रेस नेताओ ने उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजलाल खबरी के नेतृत्व मे नेताओ ने गिरफ्तारी दी कांग्रेस नेताओ के प्रदर्शन को युवाओ ने सराहा। प्रदर्शन घेराव कर युवाओ को आवाह्नन किया। कि कांग्रेस फिर सड़क पर उतर न्याय दिलाएगी।

Amethi

Mar 13 2023, 19:13

अस्पताल में बढ़ रहे वायरल बुखार के मरीज,जुखाम, बुखार, खांसी के ज्यादा आ रहे है मरीज


भेटुआ/ अमेठी। मौसम बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा, साथ मे सीएचसी पर संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिससे अस्पतालों में मरीजो की काफी भीड़ लगने लगी।

सोमवार को सीएचसी भेटुआ में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमे लगभग 200 मरीज प्रतिदिन अस्पताल में इलाज करवाने के लिऐ आ रहे है और अस्पताल पहुँचकर डाक्टर की सलाह और निःशुल्क दवाइयाँ भी ले रहे है।

अस्पताल पहुंची 62 वर्षीय महिला मरीज उर्मिला पाण्डेय,60 वर्षीय बुजुर्ग राम लौटलौट सहित राजन,ऊषा,शिवमूर्ति सुशीला आदि ने बताया कि अस्पताल से उन्हें मुफ्त दवा,जांच और निशुल्क डाक्टरी परामर्श मिल रहा,भीड़ थोड़ी अधिक है लेकिन डाक्टर सबको बराबर समय दे रहे हैं|

ओपीडी में मरीजों को देख रहे भेटुआ डॉ अभिमन्यु वर्मा ने मरीजों की बढ़ती संख्या के संदर्भ में बताया कि मौसम में परिवर्तन के चलते बड़ी संख्या में सर्दी, खांसी, बुखार तथा खुजली से ग्रस्त मरीज अस्पताल में पहुँच रहे हैं साथ मे वायरल बुखार की भी जांच प्रतिदिन होती रहती है सीएचसी पर आधा घंटा में जांच भी लोगो को मिल जाती है जिससे मरीजो का इलाज समय से हो जाता है

Amethi

Mar 13 2023, 19:11

तड़प रही गर्भवती नीलगाय का किया गया रेस्क्यू


भेटुआ अमेठी|विकास खंड भेटुआ की ग्राम पंचायत बन्दोइया में अमेठी- सुलतानपुर राजमार्ग पर सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा से बेहाल एक गर्भवती नीलगाय सड़क के बीचोबीच तड़प रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से यह नीलगाय घायल अवस्था में इधरउधर भटक रही थी लेकिन सोमवार सुबह वह प्रसव पीड़ा के चलते सड़क पर गिर गई और वहीं तड़पने लगी ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही नीलगाय की चिकित्सा हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी भेटुआ से मदद मांगी जिसके बाद विभाग के देव प्रकाश ने मौके पर पहुँच नीलगाय का जरूरी उपचार किया तथा ग्रामीणों की मदद से नीलगाय का सफल रेस्क्यू किया

Amethi

Mar 13 2023, 19:08

सीडीपीओ ने की पोषण ट्रैकर की समीक्षा


भेटुआ अमेठी| महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के भेटुआ सीडीपीओ संजय सिंह ने सोमवार को सुपरवाइजरों एवं भेटुआ के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों संग बैठक कर विभागीय पोर्टल ( पोषण ट्रैकर) पर लाभार्थियों के डेटा अंकन की समीक्षा की

समीक्षा के दौरान आशा अनुरूप डेटा अंकन न होने पर सीडीपीओ संजय सिंह ने रोष प्रकट किया।

अविलंब पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों का डेटा अंकन करने के संबंधितो को निर्देश दिए

संजय सिंह ने ससमय अंकन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु क्षेत्र की 12 तेज तर्रार आंगनबाड़ियों को नोडल नियुक्त कर क्षेत्र के समस्त 124 केन्द्रों के लाभार्थियों का डेटा पोषण ट्रैकर पर फीड कराने की जिम्मेदारी सौंपी है|

Amethi

Mar 13 2023, 08:22

होली के रंगीन मिजाज, लोगों ने उड़ाऐ मदिरा में ढाई करोड़

अमेठी। होली के गीत संगीत सुनते ही लोगो के मिजाज बदल जाते है। गीत गुनगुना शुरु हो जाता है। होली शब्द निकलते ही हिन्दुस्तानी हुड़दंग से रिश्ता जोड देते है। 

"खाने को भंग, नहाने को गंग,चढाई का तुरंग, उढय का दुशाला,कि दय मृग नयनी का दैय मृगशाला" के बोल के बीच फाग गीत का गायन होता रहा। लेकिन सभ्यता बदलाव की बयार चल रही है।  

होली आई रे, रंग, गुलाल के खेल अब मस्ती मे बदल रहा है। नशे मे होली पर्व की डोली चल पडी है। झूमते हुए लोग अब स्मैक, भंग, गांजा, देशी, चरस, कोकीन, अफीम, देशी मदिरा और विदेशी मदिरा में तनलीन हो चले। नशे मे तल्ली लोगो ने चिन्ता से मुक्ति, खुशी को गले लगाने मे ढाई करोड की मदिरा होली को रंगीन करने मे पी डाली।

इस नशे ने कल्लू सोनी को अमेठी शहर मे मौत के घाट उतार दिया परिवार शोक मे है। बेटी के हाथ पीले होना भी अधूरा रह गया। भाजपा की उत्तर प्रदेश मे सरकार है। ढाई करोड की मदिरा के बिक्री से मिलने वाले टैक्स से खुश है लेकिन कितनो के घर कंगाली आ गई। लोग गरीबी की कोढ मे लिपट जायेगे।

इसका खमियाजा समाज भुगतेगा। विश्व गुरु का तकमा कैसे लेगे। यह मदिरा से मिलने वाले टैक्स ही वीवीआईपी अमेठी की गरीब बस्ती तय करेगी। अभी अमेठी जिले की दिशा की समीक्षा बैठक हुई। जिसमे जन प्रितनिधियो की बात सुनकर लोग आवाक रह गये। एक नेता ने अपने भतीजे से रिश्वत की उल्टी करवायी। सर्व शिक्षा अभियान की मुखिया और जनता को छत देने वाले जनप्रितनिधियो की बात को अनसुनी क्यों किया, कही ना कही प्रशासन-शासन ने क्यो छूट दी।

यह सरकार के प्रमुख सचिव ही जबाब दे सकते है। सरकार ने जरूर अधिकारी के पर कटे है। जितनी देशी मदिरा और बिदेशी मदिरा से लोगो ने होली मे गला तर किया। उससे कम अपमिश्रति मदिरा का पान भी लोगो ने किया। तो अतिशयोक्तिपूर्ण नही है। क्योकि कम रकम मे कैसे होली रंगीन हो।

यह शराब माफियाओ को रेट का भेट भी तय करना पडता है। तो भी कुछ लेकिन केम्किल ने सब असान कर दिया। नागरिक सुरक्षा थोडी ढीली हुई। होली को रंगीन बना दिया। ऐसे टैक्स वाली रकम से जिला कितना तरक्की करेगा। यह तो सरकार के अंकडे ही बता पाऐगे।

Amethi

Mar 12 2023, 20:48

वाहनों में नि:शुल्क रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए

अमेठी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मालवाहक वाहनों में पीछे सवारी बैठाकर चलने वालों के वाले वाहनों की चेकिंग की गयी व वाहनों में नि:शुल्क रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए तथा नियत गति से तेज चलने वाले वाहनों की स्पीड रडार के माध्यम से चेकिंग की गई व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी ।

      

पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के कुशल नेतृत्व में आज सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मालवाहक वाहनों में पीछे सवारी बैठाकर चलने वालों वाले वाहनों की चेकिंग की गयी व वाहनों में नि:शुल्क रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए तथा नियत गति से तेज चलने वाले वाहनों की स्पीड रडार के माध्यम से चेकिंग की गई। 

वाहनों में निशुल्क रेट्रोरिफ्लेक्टर टेप लगवाए, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों,बि ना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वालों, निर्धारित सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों, हूटर सायरन, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करके वाहन चलाने वाले वाहनों की चेकिंग की गयी, नियत गति से तेज चलने वाले वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी । 

साथ ही जागरूकता अभियान के अन्तर्गत यातायात नियमों के पालन के प्रति आम जनता को जागरूक करते हुए उनसे यातायात नियमों का पालन करने हेतु अनुरोध किया गया एवं दुर्घटना बाहुल्य ब्लैक स्पॉट स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । मुख्य मार्गों तथा सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।

 मोटरसाइकिल एवं चार पहिया वाहनों के विरुद्ध भी जागरूकता के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 134 वाहनों का चालान करते हुए रुपये 1,86,000 /- जुर्माना योजित किया गया ।

Amethi

Mar 12 2023, 20:43

*गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का चौंतीसवां चरण सम्पन्न*

अमेठी । तीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की मुंशीगंज एवं एच.ए.एल. कोरवा के 25 घरों में एक साथ, एक समय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के माध्यम से घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी की गई। 

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के चौंतीसवें चरण में यजमान एच.ए.एल. कोरवा के उप महाप्रबंधक नीरज सक्सेना, श्रीकान्त शर्मा, डा० सरिता सिंह प्रधानाचार्या, सावित्री सिंह, संगीता दूबे तथा मुंशीगंज की नीरज सिंह, प्रधानाचार्या, कुलदीप पाठक, अंजनी सिंह, वृजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, ब्रजेश सिंह, दीपू सिंह सिंह मेडिकल स्टोर, रीता श्रीवास्तव, स्नेह लता पाण्डेय, अखिलेश चौहान, राजेन्द्र सिंह, राम अवध मौर्य, प्रतिमा शुक्ला, रमेश मिश्रा, सीमा शुक्ला, हरिओम सोनी, अर्चना सिंह,

मंजू सिंह, माता प्रसाद जायसवाल, ओम प्रकाश सोनी के घरों में यज्ञाचार्य शशांक शुक्ला, डॉ० राकेश कुमार मिश्र, सुनील तिवारी, करूणा शंकर शुक्ला, राम शंकर पाठक, इन्द्र देव शर्मा, कविता शर्मा, सविता शर्मा, सरिता शर्मा, कोमल मिश्रा, महेश कुमार, संजय सिंह, दैविक द्विवेदी, सुशील शर्मा, राधेश्याम तिवारी, अशोक कुमार, पवन प्रकाश मिश्र, राम यश मौर्य, राम प्रकाश मिश्र, श्री ओम, जगन्नाथ यादव, शिव प्रसाद तिवारी, रमेश चंद्र पांडेय , देवी प्रसाद शर्मा, सत्य प्रकाश तिवारी व वृजेन्द्र तिवारी ने विधि-विधान से यज्ञकर्म सम्पन्न कराते हुए घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी कराई।

इस अवसर पर यजमानों तथा उनके परिजनों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करने के साथ ही एक बुराई छोड़ने व एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प भी दिलाया गया। गायत्री उपासना को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे इस अभियान का चौतीसवाँ चरण आज सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अवधेश बहादुर सिंह, शिवभूषण सिंह, नीरज सिंह, सरिता सिंह व कपिलदेव चतुर्वेदी के योगदान की सराहना करते हुए जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सभी यज्ञाचार्यों, सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए यजमानों को शुभकामनाएं दी।

Amethi

Mar 12 2023, 20:35

बीआईपी पास इलाके मे सेघमारी,पुलिस बीआईपी ड्यूटी लगी

अमेठी। बी आई पी अमेठी मे अपराधी के हौसले बुलंद है। सेघमारी,चोरी,मारपीट,हत्या से शहर उबर नही पा रहा है। शतिर लोगो के हौसले बुलंद है। पुलिस भी सरकार के कानून के मुताबिक कर्तव्य कर रही है। लेकिन कोतवाली की सुरक्षा मे टोना लग चुका है।

जिसे सुरक्षा का फूक कौन मरेगा। पुलिस मित्र,चौकीदार को रात दिन खेल मे शामिल है। स्वयंसेवक की जवाबदेही सुनिश्चित की गयी है। शहर के स्थानीय निरीक्षण गृह के आसपास चहल-पहल रहती है। देशी शराब की दुकान का ठेका भी दुकान के समीप है। बीआईपी पास इलाके अक्सर सेघमारी की घटना लोगो के गले नही उतर रही है। कही टैक्स चोरी तो नही?फिर हाल अग्रहरि जनरल मर्चेंट स्टोर समीप डाक बग्ला मे ऐसा कुछ नही दिखता है।

लेकिन सेघमारी ने दुकानदार ओम प्रकाश अग्रहरि पुत्र चन्दुल अग्रहरि को सेघमारी कर समान को आर पार करने मे शतिर सफल रहे। दुकानदार के मुताबिक चार लाख की चोरी हुई। सिगरेट की अलग अलग मार्का-139 फाइल,जर्दा की अलग अलग मार्का-136फाइल,कमला पसंद-240 पैकेट के साथ 25000 नगदी को सेघमारी मे हाथ साफ किये। तहरीर मे सेघमारी कर समान चोरी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया है।

दुकानदार ने रविवार को आते ही दुकान खोली तो समान बिखरा था। सेघमारी देख पुलिस मोबाइल 112 डायल किये। पुलिस पहुची और सलाह दी कि थाना मे तहरीर दो। थाना कोतवाली अमेठी मे तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस केंद्र सरकार की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की सुरक्षा मे लगी थी। जिस नाते मुकदमा नही दर्ज नही। बीआईपी इलाके की सेघमारी की घटना घटित हुई। पुलिस बीआईपी डयूटी मे शामिल रही। जनता की रखवाली राम भरोसे अब चल रही।

गौरतलब है कि व्यापार मण्डल के अमेठी मे दो संगठन है। अगले संगठन के अगुवा हरि शंकर जायसवाल है तो वही संगठन के अगुवा राजेश कुमार अग्रहरि है। लेकिन आये दिन चोरी,मार पीट,हत्या की घटनाए घटित हो रही है। चोरी की घटनाओ का सिलसिलेवार खेल जारी है। नगर पंचायत चुनाव मोड पर है।

ऐसे मे अपराध पर रोक थाम नही हो पा रही है। पुलिस अधीक्षक डा इला मारन जी ने एनिमल हसबेन्डरी से पीएचडी की उपाधि मिली है। जो नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सांसद एव केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी है ।उन्हे अमेठी के व्यापारी की सुरक्षा की जबाब देही है। लेकिन हैरत इस बात की है ।कि उन्हे फुर्सत नही है।

Amethi

Mar 11 2023, 19:42

*स्मृति ईरानी के अमेठी पहुंचने पर कांग्रेस का पोस्टर वार, लिखा गया “सांसद वापस जाओ,गैस के दामो पर काबू पाओ”*


अमेठी- सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सरकार के रहते हुए गैस सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन सड़क पर किया। अब गैस सिलेंडर के दामो के लेकर कांग्रेस ने दीवारों पर पोस्टर वार कर सियासत गर्म कर दी। दीवारों के पोस्टर में जय कांग्रेस,तय कांग्रेस का नारा लिखा था। इस खबर से प्रशासन बेचैन हो चला। सुरक्षा के साथ पोस्टर हटवाने में लग गए।

शनिवार को नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से पहले जिले की सियासत गर्मा गई है। स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने स्वागत के पोस्टर लगवाए हैं। तो वहीं विपक्षी दलों ने सिलेंडर वाली सांसद वापस जाओ गैस के दाम पर काबू पाओ के पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिए।

स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे से पहले जिले में पोस्टर वार शुरू हो गया है। जिले के अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर विपक्षी कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के दौरे के विरोध में पोस्टर लगवाए हैं। कांग्रेस की ओर से लगवाए गए पोस्टर में स्मृति ईरानी की सिलेंडर लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए तस्वीर छपी है। इन पोस्टर्स पर स्लोगन भी लिखे हुए हैं। कांग्रेस की ओर से लगवाए गए पोस्टर में 'सिलेंडर वाली सांसद वापस जाओ, गैस के दाम पर काबू पाओ' के साथ ही 'जय कांग्रेस, तय कांग्रेस' का नारा भी लिखा हुआ है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिन के दौरे पर आज अमेठी पहुंच रही हैं। स्मृति ईरानी के दो दिवसीय अमेठी दौरे में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक और कई अन्य आयोजनों में शिरकत करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस के लापता सांसद के पोस्टर लगते थे। लेकिन अब गैस के दामों में बेतहासा बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा को कांग्रेस घेरने में लगी है। वहीं पोस्टरवार की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में दीवारों पर चस्पा किये गए पोस्टर को हटवा दिया।

Amethi

Mar 11 2023, 19:41

*विश्वयात्री डॉ कामता कमलेश ने साहित्य जगत में अमेठी को दिलायी पहचान- डॉ अर्जुन पाण्डेय*


अमेठी- नगर के चाणक्यपुरी में अवधी साहित्य संस्था उसन अमेठी की ओर से साहित्य जगत के ख्यातिलब्ध विश्वयात्री स्वर्गीय डॉ कामता कमलेश की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में इलाश्री ने अपनी बहनों जयश्री,राजश्री एवं कविश्री के नामकरणों के साथ अपने संस्मरणों से सभी को भावुक करते हुए कहा कि पिता जी आज हमारे बीच में नहीं हैं। वे हमें छोड़कर जरूर चले गए फिर भी आज अमेठी के लोगों से, जो प्यार मिला। हम सभी बहनों का लगाव बरकरार रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा को ऑनलाइन श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में साहित्य भूषण डॉ महेश दिवाकर मुरादाबाद,राजेश विक्रांत मुंबई,अनिल वर्मा रुढ़की, सीमा कौशल हरियाणा, शोभा सुरेश वर्मा नागपुर, डॉ शिवम् तिवारी विशाखापट्टनम आदि ने डॉ कामता कमलेश के साहित्यिक जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ कमलेश का हिंदी साहित्य जगत सदैव ऋणी रहेगा।

अमेठी के साहित्यकारों में सुधीर रंजन द्विवेदी, राजेन्द्र शुक्ल अमरेश, अनिरुद्ध मिश्र , हिमांशु पाण्डेय प्रखर अम्बरीष मिश्र के साथ अरविन्द मोहन जायसवाल एवं राजकुमार जायसवाल आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ कामता कमलेश का साहित्यिक अवदान हम लोगों के लिए उत्प्रेरक एवं प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए अध्यक्ष अवधी साहित्य संस्थान अमेठी डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि विश्वयात्री डॉ कामता कमलेश ने हिंदी साहित्य जगत में अमेठी को दिलायी पहचान। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी प्रत्येक वर्ष 26फरवरी को उनकी पुण्य स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन करेगा।